Loading...

Accident: डियोड टनल नंबर-9 में रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, चार घायल; चालक पर मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Accident: मंडी जिले में पंडोह के पास डियोड टनल नंबर-9 के भीतर रविवार तड़के तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना में चालक समेत कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। चारों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

मंडी

पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर 2026 को रात करीब 2:05 बजे एनएचएआई के थलौट स्थित नियंत्रण कक्ष से पुलिस चौकी पंडोह को दुर्घटना की सूचना मिली। इसके बाद उप निरीक्षक अशोक कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर सफेद रंग की होंडा सिटी कार नंबर HP-68B-0330 क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार तेज रफ्तार में थी और टनल के भीतर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिससे कार सीधे रेलिंग से टकरा गई।

चार घायलों का अस्पताल में उपचार

हादसे में कार चालक दीपक शर्मा (40), पुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार शर्मा, निवासी वार्ड नंबर-6 घुघर, डाकघर बिंद्राबन, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा घायल हुए हैं। कार में सवार मोहन सिंह, सनी और संजय शर्मा को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए और उनके उपचार से संबंधित जानकारी जुटाई।

Related Topics: •