HNN/ऊना
जिला ऊना में दौलतपुर चौक-मरवाड़ी मार्ग पर बेई नामक स्थान पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक अनिल कुमार निवासी गांव बरिंगली वार्ड-सात, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर (पंजाब) की मौत हो गई। जबकि 9 वर्षीय सक्षम सहित अनिल कुमार की पत्नी ज्योति वाला गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार चालक गुलजारी लाल निवासी दौलतपुर चौक तलवाड़ा की ओर जा रहा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक कार से संतुलन खो बैठे और कार अनियंत्रित होकर दौलतपुर चौक की ओर आ रही बाइक से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक दो हिस्सों में टूट गई और बाइक सवार कई फीट ऊंचे हवा में उछलने के बाद जमीन पर गिरे, जिससे अनिल कुमार, उसकी पत्नी ज्योति वाला और बेटा सक्षम घायल हो गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हादसे के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए दौलतपुर चौक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जिला अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। जहां बाइक चालक अनिल कुमार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी को गंभीर हालत के कारण पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। सुचना मिलते ही पुलिस की मौके पर पहुंची और कार चालक गुलजारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





