Loading...

अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिरी थार, दो लोगों की मौत, एक घायल

Ankita • 22 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक महिंद्रा थार गाड़ी अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। हादसे में 2 लोगों की जान चली गई है। इसके अलावा एक जख्मी हुआ है।

मृतक की पहचान गाड़ी चालक दिव्यांशु पुत्र संतोष कुमार गांव भगवानपुरा चंबा और जांदू निवासी राजस्थान के रूप में हुई है। वहीं हादसे में दिव्यम पुत्र अजय कुमार गांव सरोल घायल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, 3 लोग महिंद्रा थार गाड़ी में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान सरोल के समीप एक महिंद्रा थार गाड़ी अनियंत्रित होकर रावी नदी में गिर गई।

इस घटना में चालक सहित 2 लोगों की जान चली गई। जबकि एक घायल है। शवों को मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि की है।