लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अनियंत्रित होकर शोरूम में घुसा ट्रक, लोगों ने भागकर बचाई जान

PRIYANKA THAKUR | 8 मार्च 2022 at 10:44 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर नादौन की त्रिमूर्ति मार्केट के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर बाहर सड़क पर लगी रेहड़ी के सामान को रौंदता हुआ शोरूम में जा घुसा। ट्रक को अनियंत्रित होता देख वहां मौजूद लोगों ने इधर-उधर भाग कर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति ट्रक की चपेट में नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक रंजीत निवासी गांव रैखा ने पुलिस को बताया कि वह ज्वालाजी से हमीरपुर की ओर जा रहा था कि अचानक ट्रक बेकाबू हो गया और शोरूम से जा टकराया। इस घटना में शोरूम को करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुक्सान हुआ है। वही , यातायात प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]