अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा मक्की से भरा ट्रक

UNA-4.jpg

HNN/ऊना

जिला ऊना के औद्योगिक क्षेत्र बेला बाथड़ी में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां मक्की से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन हादसे में ट्रक में लदी मक्की बोरियों से निकलकर सड़क किनारे बिखर गई। ट्रक चालक की पहचान जगजीत सिंह पुत्र मस्त राम गांव मालेवाल जिला नवांशहर पंजाब के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, 300 बोरी मक्की से भरा ट्रक फगवाड़ा पंजाब से बाथू में स्थित सुखजीत एक उद्योग में जा रहा था। इसी दौरान जब ट्रक बेला बाथड़ी स्थित एक ढाबे के पास मोड़ पर खड़े दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने लगा तो चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे में पलट गया।

जिससे ट्रक में रखी मक्की की बोरियां सड़क पर बिखर गई। दोपहर के बाद दूसरी गाड़ी मंगाकर मक्की को गंतव्य तक ले जाया गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।