लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत अन्य घायल

Ankita | 19 फ़रवरी 2023 at 7:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के नूरपुर के तहत रैहन में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 4 अन्य घायल हुए हैं। मृतका की पहचान 33 वर्षीय रिंकी देवी के रूप में हुई है।

घायलों की पहचान अजीत सिंह, मनोज मनकोटिया, नीलक्ष (7), निहारिका (11) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को सिविल अस्पताल रैहन पहुंचाया गया है। तो वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, मनोज मनकोटिया अपनी पत्नी, पिता, बेटी और बेटे के साथ किसी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह रैहन के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तो गाड़ी (एचपी 36बी-8091) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक (एचपी 38-6898) से टकरा गई।

हादसे में अगली सीट पर चालक के साथ बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। गाड़ी में सवार पिछली सीट पर बैठे अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सिविल अस्पताल रैहन पहुंचाया गया, यहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे पठानकोट स्थित निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मामले की पुष्टि एएसपी नूरपुर मदन कांत ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]