Loading...

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी एचआरटीसी की बस, सभी यात्री…..

Ankita • 5 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। मामला मंडी जिले के सरकाघाट में भल्यारा गांव के पास का है, यहां एक एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।

हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। कुछ को ही हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी की बस जमनी से सरकाघाट जा रही थी।

इस दौरान सरकाघाट में भल्यारा गांव के पास तकनीकी खराबी के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बता दें हादसे के समय बस में 5 से 6 यात्री सवार थे।