अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा सीमेंट से लदा ट्राला, चालक….
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना में होशियारपुर मुख्य मार्ग एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां वनखंडी में सीमेंट से लदा ट्राला सड़क पर पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चालक पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि सीमेंट के बैग सड़क किनारे बिखर गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमेंट से लदा ट्राला पंजाब के जिला होशियारपुर से ऊना की ओर से आ रहा था। इस दौरान जब वह पंडोगा के वनखंडी स्थित पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचा तभी अचानक कोई जंगली जानवर ट्राले के आगे आ गया और उसे बचाते समय चालक वाहन पर से संतुलन खो बैठा और ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर से टकराते हुए सड़क पर पलट गया।
गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। चालक पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि सीमेंट के बैग सड़क किनारे बिखर गए।