Loading...

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रक, चालक जख्मी

Ankita • 16 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के तहत गांव बाथड़ी में एक ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक बुरी तरह जख्मी हुआ है।

घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। चालक की पहचान गुलाब सिंह पुत्र टेग सिंह, निवासी अमरपुरा, बीकानेर, राजस्थान के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक गढ़शंकर पंजाब की ओर से बाथड़ी की तरफ आ रहा था। इस दौरान बाथड़ी की गहरी उतराई में ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया।

इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने संतोषगढ़ अस्पताल पहुंचाया, यहां से चिकित्सकों ने चालक की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल ऊना भेज दिया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने मामले की पुष्टि है।