अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्राला, चालक घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/ऊना
जिला ऊना में टाहलीवाल के तहत पड़ते गांव बाथड़ी में सड़क हादसा पेश आया है। यहां पुराना बस स्टैंड के पास एक ट्राला सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्राला चालक घायल हो गया। घायल की पहचान 30 वर्षीय गुलाब सिंह पुत्र टैग सिंह निवासी अमरपुरा बीकानेर, राजस्थान के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार ट्राला चालक गुलाब सिंह पंजाब से कोयला लेकर गढ़शंकर मार्ग से टाहलीवाल की ओर आ रहा था। उतराई के दौरान अचानक जंगली जानवर आगे आने से चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और ट्राला अनियंत्रित होकर साथ लगते पीपल के पेड़ से टकराकर सड़क पर पलट गया।
हादसे में चालक घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।