Loading...

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा टेंपो ट्रैवलर, एक पर्यटक की मौत, कई जख्मी

Ankita • 15 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के मनाली-केलांग मार्ग पर दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां अनियंत्रित होकर एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में मुंबई के 30 वर्षीय अभिजीत पाटिल की मौत हो गई।

इसके अलावा 19 अन्य पर्यटक जख्मी हुए है। घायलों का सिविल अस्पताल और मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर (एचआर-55एपी-6911) लाहौल घाटी में घूमने के बाद मनाली की ओर लौट रहा था। इस दौरान अचानक ही गाड़ी अनियंत्रित होकर धुंधी के समीप सड़क पर पलट गई।

हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि 19 अन्य पर्यटक घायल हो गए। घायलों का मनाली के अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।