अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा ट्रक, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर…
HNN/ काँगड़ा
थाना डमटाल के अंतर्गत एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया जिससे वाहनों की कतारें लग गई। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया। वही गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
जानकारी अनुसार, कठुआ से जालंधर की तरफ जा रहा ट्रक हिलटॉप मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर ट्रक के पलटने से मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने ट्रक चालक जॉर्ज मसीह निवासी हीरानगर जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर को ट्रक से बाहर निकाला।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कल्याण सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जालंधर-पठानकोट लेन को खुलवाया गया।