Loading...

अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी जेसीबी मशीन, चालक की मौत

PARUL • 9 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में चियूनी बस स्टैंड के पास लोक निर्माण विभाग जंजैहली की जेसीबी सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि जेसीबी में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।

मृतक की पहचान रूप सिंह (56) पुत्र हरि सिंह के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान डिंपल कुमार (22) पुत्र दीप कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग जंजैहली की जेसीबी चियूनी में अपने काम पर जा रही थी।

इस दौरान मशीन चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और जेसीबी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि जेसीबी में सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। डीएसपी करसोग ने घटना की पुष्टि की है।