अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़की कार, सभी लोग सुरक्षित
HNN/मंडी
जिला मंडी में कुन्नू पुल के पास एक हादसा पेश आया है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर पेड़ के साथ हवा में लटक गई। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। कार सवार सभी लोग सुरक्षित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग नारला में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जब वह कुन्नू पुल के पास तंग मोड पर पहुंचे तो सामने से आ रही गाड़ी को पास देने के दौरान चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर एक पेड़ के साथ हवा में लटक गई।
गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।