अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर नाले में गिरी पिकअप, हादसे में दो की मौत

By Ankita Published: 2 Apr 2023, 9:28 PM | Updated: 2 Apr 2023, 9:29 PM 1 min read

HNN/ राजगढ़

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामला जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ के शलेच कैंची के समीप का है, यहां एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर नाले में जा गिरी।

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दो लोग पिकअप में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही पिकअप (HP 08A-5387) शलेच कैंची के समीप पहुंची तो अचानक चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा।

जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर नाले में जा गिरी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दोनों तरफ गहरी खाई होने के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

मामले की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ अरुण मोदी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।