अनियंत्रित होकर सुकेती खड्ड में गिरा ट्रक, चालक की दर्दनाक मौत
HNN/ मंडी
मंडी के पुल घाट पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सुकेती खड्ड में जा गिरा जिससे चालक की मृत्यु हो गई है। इसके अलावा हादसे में हेल्पर बुरी तरह से जख्मी हुआ है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष कुमार गुटकर की तरफ से ट्रक लेकर हेल्पर अशोक कुमार के साथ मंडी की तरफ जा रहा था।
इसी दौरान मंडी के पुल घाट पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिस कारण ट्रक रेलिंग से टकरा गया और उसके बाद सुकेती खड्ड में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चालक सहित हेल्पर को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया।
जहां पर चालक की मौत हो गई जबकि हेल्पर का उपचार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हुई है जबकि हेल्पर जख्मी है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।