अनियंत्रित होकर स्किड हुई बाइक, चालक घायल

By PARUL Published: 18 Oct 2023, 12:14 PM | Updated: 18 Oct 2023, 12:14 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब के तहत आने वाले भंजाल क्षेत्र में एक सड़क हादसा सामने आया है जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई है। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल की पहचान हेमराज, पुत्र लाल सिंह, निवासी घनारी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद ही घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां पर उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। लेकिन वहां पर भी जब घायल की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया।

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।