Loading...

अनियंत्रित होकर स्यांज पुल से खड्ड में गिरी बुलेट, चालक की मौत

By PARUL Published: 10 Feb 2024, 2:49 PM | Updated: 10 Feb 2024, 2:51 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी के उपमंडल गोहर में एक हादसा पेश आया है। जहां स्यांज में एक बुलेट बाइक पुल से नीचे गिर जा गिरी। हादसे में बुलेट बाइक चालक मौके पर मौत हो गई है। मृतक की पहचान देविंदर कुमार(30) उर्फ (इंदु) पुत्र हरि सिंह निवासी घरटाही स्यांज के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देविंदर कुमार बाइक पर सवार होकर स्यांज बाजार से अपने घर घरटाही जा रहा था। इसी दौरान जब वह स्यांज के साथ बने नए पुल के पास पहुंचा तो वह अचानक ही वाहन से संतुलन खो बैठा और बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने युवक को खड्ड से बाहर निकाला और उसे तुरंत सिविल अस्पताल गोहर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी मंडी देव राज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।