Loading...

अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे पलटा ट्रक, सभी सुरक्षित

By PARUL Published: 25 Feb 2024, 10:01 PM | Updated: 25 Feb 2024, 10:01 PM 1 min read

HNN/चंबा

जिला चंबा में भरमौर-पठानकोट हाइवे पर एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां सुकड़ाईबांई के पास पराली से भरा ट्रक हाइवे के किनारे पलट गया। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। ट्रक सवार तीनों व्यक्ति सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक पशुओं का चारा (पराली) लेकर पठानकोट की ओर से चंबा के साहो जा रहा था। इसी दौरान जब ट्रक सुकड़ाईबांई के पास पहुंचा तो चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक सवार तीनों व्यक्ति सुरक्षित हैं, किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

वहीं हाइवे किनारे खड़ा एक वाहन ट्रक की चपेट में आ गया। इससे वाहन को क्षति पहुंची है। हालांकि, तीन और चार दोपहिया वाहन सुरक्षित बच गए। वहीं सूचना मिलते ही बनीखेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि पुलिस में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हो पाया है।