अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा गैस सिलेंडर से लदा ट्रक, चालक…..
HNN/मंडी
जिला मंडी में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर एक हादसा पेश आया है। यहां होटल वैली व्यू के पास गैस सिलेंडर से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक गैस सिलेंडर लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान होटल वैली व्यू के पास पहुंचते ही चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। गनीमत यह रही कि हादसे में ट्रक चालक को कोई चोट नहीं आई है। वहीं हादसे के बाद चारों ओर गैस सिलेंडर बिखर गए।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सर्दी के मौसम में हाईवे पर धुंध पड़ने का ज्यादा खतरा रहता है। धुंध को ध्यान में रखते हुए वाहन चालक कम गति से सफर करें, ताकि इस तरह के हादसे पेश न आए।