Loading...

अनियंत्रित होकर 50 मी. नीचे गिरी पिकअप, 38 वर्षीय चालक की मौत

PARUL • 18 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

मंडी जिला में उपमंडल सुंदरनगर से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां सुंदरनगर-पौडाकोठी संपर्क मार्ग पर गरेला पुल के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गिरी है। इस हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई है। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को कब्जे में लिया और घटना का जायजा लिया।

मृतक की पहचान 38 वर्षीय यशपाल पुत्र अनंत राम गांव गरेला, सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बीते कल शाम करीब 4 बजे एक राहगीर ने घटना का पता लगते ही इसकी सुचना पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को गाड़ी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बता दें कि मृत यशपाल अपने पीछे पत्नी सहित 3 बेटियों को छोड़ गया है। सागर चंद्र एएसपी मंडी द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।