Loading...

अनुभाग अधिकारी बने हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात प्रवीण शर्मा

Ankita • 18 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के रहने वाले प्रवीण शर्मा अनुभाग अधिकारी बने हैं। बता दें 34 वर्षीय प्रवीण शर्मा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय शिमला टीटीआर में सेवाए दे रहे हैं। प्रवीण शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा मूलतः जिला मंडी के सरकाघाट तहसील के ग्राम पंचायत फतेहपुर गांव कनेर के एक साधारण से परिवार से संबंध रखते है।

उनकी इस उपलब्धि से परिजनों में काफी ख़ुशी का माहौल है। बता दें प्रवीण शर्मा की स्कूली शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोपालपुर से हुई। जिसके बाद कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने डिग्री कॉलेज सरकाघाट से की।

इसके बाद उन्होंने लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजिल हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा परीक्षा पास की और अनुभाग अधिकारी का पद हासिल किया। प्रवीण शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और पत्नी को दिया है। बता दें उनकी पत्नी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला में कार्यरत हैं।