अनुराग ठाकुर ने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत चिंतपूर्णी विस क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र एवं उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खरयालता के गांव तलमेहडा में शिव मंदिर में केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया। जिसमें स्थानीय पंचायत खरयालता के प्रधान राकेश धीमान सहित अन्य कई लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है।
भाजपा में शामिल होने वालों में ग्राम पंचायत खरयालता प्रधान राकेश धीमान, रघुवीर सिंह संगम, सेवानिवृत्ति उप-रेंजर तिलक राज शर्मा , शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति रणधीर सिंह ठाकुर ,अजय शर्मा सहित कई अन्य लोग शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने भाजपा का पटका पहनकर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण योजना एवं नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा पूरा होने जा रहा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधान राकेश धीमान सहित अन्य लोगों के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। ग्राम पंचायत खयालता प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के कार्य और भाजपा के सिद्धांतों से प्रभावित होकर हमने भाजपा पार्टी चुनी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पार्टी हमें जो भी कार्यभार सौंपेगी।
उसका पूरी ईमानदारी से निर्वाह करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को अधिक शानदार बनाने और संगठन को मजबूती के लिए हम अपना सर्वोच्च योगदान देंगे। मोदी द्वारा दिए गए नारा भाजपा 400 पार को साकार करेंगे।