Loading...

अपने ही घर से बेघर हुए तीन परिवार, अंदर रखा सारा सामान जलकर राख

PRIYANKA THAKUR • 23 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / सोलन

जिला सोलन के नालागढ़ के तहत आते गांव खरपान में एक दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड से 16 परिवार अपने ही घर से बेघर हो गए हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दरअसल, यह दो मंजिला मकान रमेश कुमार, श्यामलाल और हेमराज तीनों भाइयों का था।

इसमें पहली मंजिल में छह कमरे, तो दूसरी मंजिल में 7 कमरे थे। अचानक शार्ट सर्किट होने के चलते पूरा मकान आग की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि इस मकान में रमेश का परिवार ही रहता था बाकी दो भाई नौकरी के चलते अपने परिवार के साथ बाहर रहते थे। जिस समय घर में आग लगी, उस वक्त घर के सदस्य खेतों में काम कर रहे थे।

जब गांव के लोगों ने इनके घर से धुआं उठता देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। उधर, लीडिंग फायरमैन रामलाल ने बताया कि आग से लाखों का नुक्सान हुआ है।