Loading...

अपहरण कर मारपीट मामले में आरोपियों मिला तीन दिन का पुलिस रिमांड

PARUL • 23 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/धर्मशाला

जिला में न्यायिक परिसर न्यायालय कांगड़ा के न्यायाधीश शुभांगी जोशी की अदालत ने अपहरण कर मारपीट करने के मामले में पांच आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड भेजा है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ने 18 नवंबर को पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई कि कांगड़ा के तीन और हमीरपुर जिले के दो युवकों ने 17 सितंबर को उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की।

इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़ित को घर से उठाया और उसे कार में बैठाकर अंदर भी मारपीट की। जिसके बाद वह उसे एक जंगल में ले गए, जहां इन सभी ने पीड़ित को रस्सी से पेड़ से बांध दिया तथा डंडे व लात-घूसों से पीटा और जंगल के एक नाले में फेंक दिया।

इतने में गांव की तरफ से कोई व्यक्ति आया जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पाँचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड मिली है।