Loading...

FIR / देवीदेहरा पंचायत में 23 वर्षीय युवक की मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 3 Hours Ago • 1 Min Read

FIR / चंबा जिले की देवीदेहरा पंचायत में 23 वर्षीय युवक की फंदा लगाने से मौत हो गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

चंबा

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब नौ बजे युवक खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। कुछ समय बाद उसकी माता कमरे में पहुंची तो युवक फंदे से लटका मिला। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को फंदे से उतारकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी ले गए। वहां तैनात चिकित्सक डॉ. पुनीत पाराशर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार, अस्पताल पहुंचाए जाने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से संबंधित जानकारी जुटाकर जांच शुरू की। बुधवार को नागरिक अस्पताल डल्हौजी में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उसी दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Topics: •