Loading...

अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के इतने पदों के लिए कल यहां होगा इंटरव्यू….

Ankita • 18 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

बद्दी में स्थित प्रसिद्ध कंपनी के प्लांट में अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के 15 पदों के लिए 19 जुलाई को सुबह 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह पद एक वर्ष के लिए भरे जाएंगे।

इनके लिए इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, मशीनिस्ट, आरएंडएसी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा पात्र होंगे। आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साक्षात्कार में चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ साढ़े दस हजार रुपये मासिक मानदेय भी दिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा ये योग्यताएं रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

इच्छुक आवेदक वेबपोर्टल ईईएमआईएस एचपीएनआईसी.इन पर अपनी लॉग इन आईडी बनाने के बाद ट्रेनी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता।