Campus Interview / टेरियर सिक्योरिटी के 100 पदों पर भर्ती, 15 अक्तूबर को साक्षात्कार
Campus Interview / टेरियर सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा पर्यवेक्षक के 100 पदों को भरने के लिए 15 अक्तूबर 2026 को कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय किन्नौर, रिकांग पीओ में होगा। चयनित उम्मीदवारों को 17,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
रिकांग पीओ
जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर ने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार का दसवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर और वजन 55 किलोग्राम या इससे अधिक होना अनिवार्य है। निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवार कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
दस्तावेज और बायोडाटा साथ लाना जरूरी
इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों से निर्धारित तिथि और समय पर अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज तथा बायोडाटा लेकर जिला रोजगार कार्यालय किन्नौर, रिकांग पीओ पहुंचने का आग्रह किया गया है। कंपनी की चयन प्रक्रिया में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मोहाली और लुधियाना में तैनाती दी जाएगी।