अफगानिस्तान से टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित शर्मा बने कप्तान
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। सीरीज के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि विराट कोहली की भी टी20 फॉर्मेट में वापसी हुई है।
कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बीसीसीआई को सूचित किया था कि वे टी20 में चयन के लिए उपलब्ध हैं। बता दें कि रोहित तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया के आधिकारिक कप्तान हैं, ये अलग बात है कि उन्होंने और विराट कोहली ने एक साल से कोई टी20 मैच नहीं खेला है।
भारत अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20: 11 जनवरी, मोहाली, शाम 7 बजे से
दूसरा टी20: 14 जनवरी, इंदौर, शाम 7 बजे से
तीसरा टी20: 17 जनवरी, बेंगलुरु, शाम 7 बजे से
अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार.