Loading...

अब आसान होगी हिमालय की पहाड़ियों में लापता होने वाले पर्वतारोहियों की तलाश

Ankita • 28 Oct 2023 • 1 Min Read

सर्च ऑपरेशन के लिए ली जाएगी रेको डिवाइस की मदद

HNN/ मनाली

हिमाचल प्रदेश के मनाली, लाहौल-स्पीति और लेह-लद्दाख के ग्लेशियरों में अकसर पर्वतारोही लापता हो जाते हैं। जिसके बाद इनकी तलाश मुश्किल हो जाती है। उसकी खोज के लिए अब आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है।

बता दें अब सर्च ऑपरेशन के लिए रेको डिवाइस की मदद ली जाएगी। इसके सहारे बर्फ में दबे व्यक्ति तक पहुंचा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, इस डिवाइस से ग्लेशियर में 30 मीटर तक दबे पर्वतारोही का पता चल सकेगा, बशर्ते उसने रेको डिवाइस चिप लगाई हो।

रेको डिवाइस में खुद ही अलार्म बज जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संबद्ध खेल संस्थान मनाली रेको डिवाइस खरीद रहा है। इस डिवाइस की कीमत लाखों में बताई जा रही है।