Loading...

अब इतने नवम्बर को होगी तीसरी चुनावी रिहर्सल, अगले दिन रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

PRIYANKA THAKUR • 5 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / मंडी

12 नवम्बर को होने जा रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत 28-नाचन विधानसभा क्षेत्र के लिए तैनात मतदान कर्मियों की दूसरी चुनावी रिहर्सल सम्पन्न हुई। इस चुनावी रिहर्सल में 632 मतदान कर्मियों तथा 13 सेक्टर अधिकारियों ने भाग लिया।

इस बात की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम गोहर रमण कुमार शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत 28-नाचन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से तैनात मतदान कर्मियों की दूसरी चुनावी रिहर्सल महाविद्यालय बासा के प्रांगण में पूरी हुई।

इस चुनावी रिहर्सल में कुल 632 मतदान कर्मियों एवं 13 सेक्टर अधिकारियों ने भाग लिया। जिसमें 160 पीठासीन अधिकारी, 140 सहायक पीठासीन अधिकारी,300 मतदान अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान 20 महिला मतदान कर्मियों ने भी भाग लिया।

दूसरी रिहर्सल पर सभी कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट पेपर व तीसरी रिहर्सल के लिए मतदान कर्मियों को ड्यूटी स्थान व विधानसभा क्षेत्र की जानकरी भी दी गई। रमण कुमार शर्मा ने बताया कि तीसरी चुनावी रिहर्सल आगामी 9 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। 10 नवंबर को सभी पोलिंग पार्टी अपने अपने बूथों पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना होंगी ।