अब इस दिन होगी सीपीएस की नियुक्तियों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में सीपीएस की नियुक्तियों को चुनौती देने वाली याचिका पर आगामी सुनवाई 22 अप्रैल को होगी। कोर्ट ने अगली तारीख निर्धारित करते हुए स्पष्ट किया कि आगामी तारीख से इस मामले पर सुनवाई रोजाना आधार पर होगी।
बता दें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में मंगलवार को मुख्य संसदीय सचिवों (सीपीएस) की नियुक्तियों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति बीसी नेगी की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की।
अब अगली सुनवाई 22 से 24 अप्रैल लगातार तीन दिन होगी। गौरतलब है कि भाजपा नेता सतपाल सत्ती सहित 12 भाजपा विधायकों ने सीपीएस की नियुक्ति को चुनौती दी है।
बता दें हाईकोर्ट ने सीपीएस के कार्यों पर पहले ही रोक लगा दी है। अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि सीपीएस न तो मंत्रियों की तरह काम करेंगे और न ही वे मंत्रियों वाली सुविधाएं लेंगे।