Loading...

अब एचआरटीसी की बसों में इन सामानों को साथ ले जाने पर लगेगा अतिरिक्त किराया……

Ankita • 22 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में अब यात्री को अपने साथ किसी की सामान ले जाने पर अतिरिक्त किराया देना होगा। इसके अलावा अब बिना यात्री के भी सामान बस में भेजा जा सकता है इससे लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए है।

इन सामानों का इतना लगेगा किराया…….

निगम प्रबंधन में संशोधित किराए के अनुसार सवारी के साथ ऑफिस या डाइनिंग चेयर का एक चौथाई किराया वसूल किया जाएगा। डाइनिंग व ऑफिस टेबल का फुल टिकट होगा। 5 सीटर सोफा सैट का डबल टिकट कटेगा। सिंगल बैड बॉक्स का फुल टिकट कटेगा। डबल बैड बॉक्स का डबल टिकट कटेगा। अलमारी का भी डबल टिकट कटेगा। सिलाई मशीन, पंखे का एक चौथाई किराया कटेगा। प्लास्टिक व फोल्डिंग चेयर व एक से 3 कुर्सियों का एक चौथाई किराया कटेगा।

6 कुर्सियों का हाफ टिकट व इससे ज्यादा का फुल टिकट कटेगा। साइकिल का हाफ किराया होगा। बच्चों की ट्रॉली, दिव्यांगों की व्हील चेयर का कोई किराया नहीं लगेगा। दिव्यांग व्यक्ति के बस में न होने पर कुर्सी का एक चौथाई किराया काटा जाएगा। कम्प्यूटर एलईडी, एलसीडी का एक चौथाई किराया कटेगा। सवारी के साथ 2 लैपटॉप बिना किराए के ले जा सकते हैं। 2 से ज्यादा पर एक चौथाई किराया काटा जाएगा। वाशिंग मशीन का फुल टिकट कटेगा। अलमारी व डबल बैड का भी चार सवारियों के जितना किराया लगेगा। साइकिल का एक सवारी के जितना किराया लगेगा।

लैपटॉप का भी फुल टिकट होगा। बिना सवारी के सामान भेजने का किराया अधिक होगा। नॉन एसी बसों में पालतू जानवर जैसे कुत्ते को ले जाने की इजाजत रहेगी। लेकिन यदि एसी बसों में पालतु जानवरों को ले जाते हुए पकड़े गए तो दो सवारी से बस टिकट से दोगुना किराया लिया जाएगा। निगम की बसों में फूलों के बॉक्स का प्रति बॉक्स एक सवारी के किराए का पांचवां हिस्सा वसूल किया जाएगा। इसके अलावा 20 किलो सब्जी का एक चौथाई किराया लिया जाएगा। 40 किलो सब्जी का आधा किराया लगेगा और 40 किलो से ज्यादा सब्जी का फुल किराया लगेगा।