अब काफी मुश्किल हुआ ब्यास में बही बस को निकालना, यात्री अभी भी लापता…..
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में ब्यास में आई बाढ़ में बही पंजाब रोडवेज की बस को निकालना काफी मुश्किल हो चुका है। बता दें इस बस में अयोध्या के एक ही परिवार के 11 लोग यात्रा कर रहे थे। जोकि करीब 20 दिन से लापता है। बता दें क्लाथ के समीप यह बस एक बड़े पत्थर में फंसी हुई है। बस निकालने के लिए जेसीबी और क्रेन को लाया गया था। पानी बहुत ज्यादा होने के कारण दिक्कतें हो रही है। हाइड्रा भी मंगवाई जा रही थी।
बस निकलने के बाद लापता यात्रियों का भी पता लगने की संभावना है। 9 और 10 जुलाई को आई प्रलयकारी बाढ़ में कई वाहन बह गए हैं। कई वाहनों का अभी तक सुराग भी नही मिल पाया है। प्रशासन के मुताबिक जेसीबी और क्रेन से बस निकालने की कोशिश की गई। लेकिन, सफलता नही मिल सकी। बता दें जलस्तर भी रोज बारिश होने के कारण कम नही हो रहा। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।