Loading...

अब दोस्तों के साथ नहीं कर सकेंगे पासवर्ड शेयरिंग, नेटफ्लिक्स ने बंद की यह सुविधा

Ankita • 20 Jul 2023 • 1 Min Read

नेटफ्लिक्स लंबे समय से पासवर्ड शेयरिंग का विरोध कर रहा है। कंपनी ने कई रीजन में पासवर्ड शेयरिंग को बंद कर दिया है या फिर उस पर चार्ज लगा दिया है। यानी अगर आप पासवर्ड शेयर करते हैं, तो आपको उसके लिए अलग से चार्ज देना होगा। कंपनी 20 जुलाई से इस नियम को भारत में भी लागू कर रही है। यानी भारत में मौजूद नेटफ्लिक्स यूजर्स अब पासवर्ड शेयर नहीं कर सकेंगे। कंपनी लंबे समय से पासवर्ड शेयरिंग को रेवेन्यू में नुक्सान की वजह मानती आई है। नए रिस्ट्रिक्शन की जानकारी नेटफ्लिक्स ने गुरुवार 20 जुलाई की सुबह दी है।

जानकारी के मुताबिक, नेटफ्लिक्स शुरुआत में उन यूजर्स को ईमेल भेजेगा, जो सिंगल अकाउंट को एक से ज्यादा डिवाइस पर यूज कर रहे हैं। इस ईमेल में बताया जाएगा कि एक सिंगल अकाउंट को सिर्फ एक परिवार ही यूज कर सकता है। परिवार के बाहर के व्यक्ति को अपनी प्रोफाइल दूसरे अकाउंट पर ट्रांसफर करनी होगी। दरअसल, कंपनी इस ईमेल में डिवाइसेस को ट्रैक करने के लिए एक लिंक देगी।

इस पर जाकर आप उन डिवाइसेस को ट्रैक कर सकते हैं, जिनमें आपका अकाउंट लॉग्ड इन है। अगर आपका अकाउंट किसी अनजान डिवाइस पर लॉगइन है, तो आप उसे लॉगआउट भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपके पास पासवर्ड चेंज करने का भी ऑप्शन है। कंपनी का कहना है कि अगर कोई बाहर वाला आपके अकाउंट को यूज कर रहा है, तो वो अपनी प्रोफाइल को दूसरे अकाउंट पर ट्रांसफर कर सकता है।