अब पीएचडी में स्कूल लेक्चरर के लिए नहीं होगी आरक्षित सीट, अधिसूचना जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल में पीएचडी करने का सपना देख रहे स्कूल लेक्चरर को बड़ा झटका लगा है। बता दें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्कूल लेक्चरर के पीएचडी कोटे को खत्म कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
अधिसूचना के मुताबिक, स्कूल लेक्चररों को अब विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश के लिए किसी तरह का कोई कोटा नहीं मिलेगा। हालांकि विश्वविद्यालय में कॉलेज और विश्वविद्यालय के लेक्चरर को एक सीट हर विभाग में आरक्षित की गई है, लेकिन प्रशासन ने कोटा खत्म कर दिया है।
प्रदेश में 17, 500 स्कूल लेक्चर इस फैसले से प्रभावित हुए हैं। स्कूल लेक्चर को अब पीएचडी में प्रवेश के लिए आम छात्रों की तरह प्रक्रिया से गुजरना होगा। विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे सभी छात्रों को अब विभाग में हाजिरी लगाना भी अनिवार्य किया है।