Shut Down / 8 अक्तूबर को यहां रहेगी सात घंटे बिजली बंद, मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन
Shut Down / विद्युत उपमंडल-द्वितीय बिलासपुर के तहत चंगर अनुभाग में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान विद्युत लाइनों की मरम्मत के साथ पेड़ों की कांट-छांट का कार्य किया जाएगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि प्रस्तावित शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा।
बिलासपुर
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी आपूर्ति
विद्युत उपमंडल-द्वितीय बिलासपुर के सहायक अभियंता ई. रविन्द्र चौधरी ने बताया कि चंगर अनुभाग के अंतर्गत विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसके साथ बिजली की लाइनों के आसपास पेड़ों की कांट-छांट भी की जाएगी। इन कार्यों के कारण धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
मौसम पर निर्भर रहेगा प्रस्तावित शटडाउन
विद्युत विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य के लिए प्रस्तावित शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। मौसम अनुकूल रहने पर निर्धारित समय के अनुसार कार्य किया जाएगा। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग करने की अपील की है।