लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अब सप्ताह में एक दिन चलेगी हमीरपुर से अयोध्या एचआरटीसी बस

Ankita | 10 अगस्त 2024 at 6:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से अयोध्या के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा सीधी बस सेवा की शुरुआत की गई थी। बीते मार्च महीने से यह बस प्रतिदिन हमीरपुर से अयोध्या के लिए चल रही थी लेकिन इस बस को पर्याप्त सवारियां न मिलने से एचआरटीसी को घाटा हो रहा था। अब हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा इस रूट में बड़ा बदलाव किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अब यह बस प्रतिदिन ना चल कर सप्ताह में एक दिन (प्रत्येक शुक्रवार) हमीरपुर से अयोध्या के लिए चलेगी और प्रत्येक रविवार को अयोध्या से वापिस हमीरपुर के लिए चलेगी। इसके अलावा यह बस हमीरपुर से रात 8:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन यानि शनिवार शाम को अयोध्या पहुंचा करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अयोध्या से वापसी में यह बस प्रत्येक रविवार सुबह 9:00 बजे हमीरपुर के लिए रवाना होगी। वहीं यह बस अब वाया ऊना की बजाय वाया घुमारवीं, भगेड़ फोरलेन होते हुए चण्डीगढ़, दिल्ली व लखनऊ के रास्ते अयोध्या पहुंचेगी।

इस बस की समय सारिणी इस प्रकार रहेगी-
•हमीरपुर (प्रस्थान) 8:30 बजे रात
•चण्डीगढ़-17 (प्रस्थान) 12:30 बजे रात
•दिल्ली,आनन्द विहार (प्रस्थान) 5:30 बजे सुबह
•लखनऊ (आगमन) 3:30 बजे शाम
•अयोध्या (आगमन) 6:30 बजे शाम

वापसी आने का समय –
•अयोध्या (प्रस्थान) 9:00 बजे सुबह
•लखनऊ (प्रस्थान) 12:00 बजे दोपहर
•दिल्ली, कश्मीरी गेट (प्रस्थान) 10:40 बजे रात
•चण्डीगढ़-43 (प्रस्थान) 4:30 बजे सुबह
•हमीरपुर (आगमन) 8:45 बजे सुबह

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]