लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अब 15 दिन के भीतर मौसम के पूर्वानुमान की मिलेगी सही जानकारी

PRIYANKA THAKUR | 18 दिसंबर 2022 at 2:33 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

जोत में एक्स बैंड डॉप्लर मौसम रडार को 15 दिन के भीतर कार्यशील किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त डीसी राणा ने दी। उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा शिमला, मंडी और चंबा के जोत में डॉप्लर मौसम रडार सिस्टम लगाने के लिए स्थान चिन्हित किए गए थे। उन्होंने कहा कि जोत में जून 2021 में भूमि का चयन किया गया।

उसके बाद जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार के सहयोग से चयन की गई भूमि का फॉरेस्ट क्लीयरेंस, मूलभूत आधार सरंचना सड़क, बिजली, पानी इत्यादि व्यवस्थाओं को तय सीमा के भीतर पूर्ण किया। इसके अतिरिक्त डॉप्लर रडार के उपकरणों को लगाने के लिए भवन को भी तैयार किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपायुक्त ने कहा कि भारतीय मौसम विभाग द्वारा एक्स बैंड डॉप्लर मौसम रडार को जोत में कमीशन किया गया है। इस दौरान डॉ साई कृष्णन वैज्ञानिक और आईएमडी के अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक की अध्यक्षता वाली टीम उपस्थित थी। उन्होंने कहा कि इस रडार की 100 कि. मी की रेडियल दूरी होगी और प्रतिकूल मौसम की अग्रिम चेतावनी व वर्षा, उसकी गति और प्रकार का पता लगाकर अगले 3 घंटे के प्रभावी प्रसार के लिए वर्षा, इसकी गति और प्रकार का पता लगाने की स्थिति में होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि अत्यधिक मौसम की घटनाओं जैसे भारी वर्षा, बादल फटने, आंधी, ओलावृष्टि आदि के बारे में अग्रिम चेतावनी प्रदान करने के लिए प्रभावी उपकरण होगा। उन्होंने कहा कि चंबा जिला के अतिरिक्त लाहौल स्पीति, कांगड़ा हमीरपुर ,कुल्लू , ऊना व जम्मू कश्मीर के कुछ क्षेत्रों के मौसम की जानकारी भी उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम को अगले 15 दिन तक टेस्टिंग पर रखा गया है जिसके उपरांत डॉपलर मौसम रडार को पूर्णता कार्यशील कर दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]