Loading...

अभी बहाल नहीं होगा मंडी-कुल्लू एनएच, 2 सप्ताह से अधिक का लगेगा समय

Ankita • 17 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

मंडी-कुल्लू नैशनल हाईवे 7 मील तथा पंडोह डैम के पास बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे बहाल होने में करीब 2 सप्ताह से अधिक का समय लग सकता है। वहीं मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, एनएच बंद होने के कारण हजारों ट्रक बीच रास्ते में फंसे हुए हैं जिन्हें मंडी जिला पुलिस प्रशासन ने नागचला में फोरलेन किनारे रोककर रखा है। यहां पर फोरलेन किनारे करीब 2 किलोमीटर तक ट्रक ही ट्रक दिखाई दे रहे हैं।

नागचला में वाहन चालकों को शिव मंदिर द्वारा सावन महीने पर लगाए गए लंगर में भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा समाज सेवी संस्थाएं भी सुबह-शाम फंसे वाहन चालकों और उनके सहयोगियों को भोजन वितरित कर रही हैं।