Loading...

अमन चौहान ने एशियन पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, एएसपी ने किया सम्मानित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 Sep 2025 • 1 Min Read

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

एएसपी ने किया सम्मानित
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऊना संजीव भाटिया ने स्वर्ण पदक विजेता अमन चौहान को सम्मानित करते हुए कहा कि यह पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि अमन की मेहनत और लगन उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

गुरुओं और परिवार को दिया श्रेय
अमन चौहान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु जीवन कुमार और माता-पिता को दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, खेल मंत्री यादविंद्र गोमा और एससी आयोग का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें प्रोत्साहित किया।

नेपाल में किया शानदार प्रदर्शन
कांगड़ा जिले के लम्बागांव निवासी अमन चौहान ने नेपाल के काठमांडू में 16 से 18 अगस्त तक हुई एशियन पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 120 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें अमन ने बेहतरीन प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया।