अमित आर्य को बनाया सूचना और प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार

AMIT.jpg

हिमाचल समेत छह राज्यों की मिली जिम्मेदारी…….

HNN/ शिमला

अमित आर्य को सूचना और प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया है। केंद्र सरकार द्वारा उन्हें यह बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है। बता दें उनका कार्यक्षेत्र हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, हरियाणा और पंजाब होगा।

गौरतलब है कि अमित आर्य ने कुछ समय पहले हरियाणा के सीएम के मीडिया सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया था। अमित आर्य वर्ष 2014 से मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सलाहकार थे। बता दें मूल रूप से हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले अमित आर्य ने दिल्ली, हिमाचल और हरियाणा में विभिन्न चैनलों और अखबारों में करीब 20 वर्ष तक पत्रकारिता की।

अमित आर्य हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और छात्र आंदोलन से जुड़े रहे हैं। वह हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के सचिव रहे हैं।