गृहमंत्री अमित शाह के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता अरुण रेड्डी को गिरफ्तार किया है। अरुण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सोशल मीडिया सेल का नेशनल कॉर्डिनेटर है और इसकी चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत हैं।
पुलिस के मुताबिक अरुण रेड्डी का रोल वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का है। बताया जा रहा है कि रेड्डी ने मोबाइल से सबूत नष्ट करने की कोशिश भी की। पुलिस ने उसका फोन जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
बता दें अरुण रेड्डी की गिरफ्तार दिल्ली से ही हुई है और शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस कोर्ट में ही अमित शाह की एडिटेड वीडियो मामले में अरुण रेड्डी के रोल को लेकर खुलासा करेगी। साथ ही साथ दिल्ली पुलिस अरुण रेड्डी की कस्टडी की भी मांग करेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




