HNN/ शिमला
अमृतसर-शिमला के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई है। रीजनल कनैक्टीविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत शुरू हुई इस हवाई सेवा के पहले दिन अमृतसर-शिमला के बीच 23 यात्रियों ने सफर किया। अमृतसर से शिमला 17 यात्री पहुंचे जबकि शिमला से अमृतसर के लिए 6 यात्री रवाना हुए।
हिमाचल में लगातार हवाई सेवा का विस्तार हो रहा है और इसी कड़ी में वीरवार से यह हवाई सेवा भी शुरू हो गई है। इस फ्लाइट के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच पर्यटन व कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। इस फ्लाइट के शुरू करने की घोषणा बीते सितम्बर माह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद एलायंस एयर ने यह हवाई सेवा शुरू कर दी है। फ्लाइट एटीआर 42-600 इस रूट पर संचालित की जा रही है। यह फ्लाइट शिमला से सुबह 8.45 बजे रवाना हुई और सुबह 9.45 बजे अमृतसर पहुंची। इसके अलावा अमृतसर से यह फ्लाइट सुबह 10.10 बजे रवाना हुई और 11.10 बजे शिमला पहुंची।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





