Loading...

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग, कान पर लगी गोली, बाल-बाल बचे

Ankita • 14 Jul 2024 • 1 Min Read

पेंसिल्वेनिया के बटलर में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को चीरकर निकल गई। अमेरिकी जांच एजेंसियां इस हमले को डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के रूप में देख रही हैं।

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने शूटर को मौके पर ही मार गिराया। हमलावर 20 वर्षीय युवक था। घटनास्थल से एक AR-15 सेमी-ऑटोमेटिक राइफल बरामद हुई है। संभवत: इसी हथियार से युवक ने डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रैली को निशाना बनाकर फायरिंग की थी।

यूएस सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर के सिर में गोली लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया। ट्रंप जिस मंच से भाषण दे रहे थे, हमलावर वहां से करीब 120 मिटर दूर एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की छत पर खड़ा था। उसने वहीं से ट्रंप पर निशाना साधकर गोलीबारी की। सीक्रेट सर्विस के साथ अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) मामले की जांच कर रहा है।