Loading...

अमेरिका में भारतीय छात्र लापता, आखिरी बार 2 मई को हुई थी पिता से बात

Ankita • 9 May 2024 • 1 Min Read

अमेरिका के शिकागो से एक भारतीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता छात्र की पहचान 25 वर्षीय रुपेश चंद्रा चिंताकिंदी के रूप में हुई है। रूपेश चिंताकिंडी की आखिरी बार अपने पिता से 2 मई को बात हुई थी। हैदराबाद स्थित उनका परिवार चिंतित हो गया है और वे उसका पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

शिकागो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बताया है कि वह पुलिस और अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के संपर्क में है। महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘महावाणिज्य दूतावास भारतीय छात्र रुपेश चंद्रा के लापता होने की खबर सुनकर बेहद चिंतित है।

दूतावास लगातार भारतीय समुदाय और पुलिस के संपर्क में है और उम्मीद है कि जल्द ही रुपेश का पता चल जाएगा। शिकागो पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें रुपेश के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो उसे पुलिस के साथ साझा करें।