HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र एवं उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले सिद्धबाडी अम्बेहडा रामकिशन में श्री रामेश्वर महादेव मंदिर के तत्वाधान में गुरुकुलम के विद्यार्थियों उद्योगपति एवं समाजसेवी योगराज जोगी द्वारा पंडित रमेश शास्त्री के सानिध्य में श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करके दो दिवसीय दंगल मेले का श्री गणेश किया गया। जिसमें कई पहलवानों ने कुश्ती में भाग लिया।
दंगल देखने के लिए भारी संख्या में दूर दराज के क्षेत्रों से लोगो का आगमन हुआ। दंगल के अखाड़े में दूर दराज से पहुंचे पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंदी पहलवान से कुश्ती लड़ी और एक दूसरे को पटकनी देने की जोर आजमाइश करते हुए नजर आए। दंगल मेले की निर्णायक भूमिका सिद्धबाडी अंबेहडा रामकिशन के अध्यक्ष ,महालक्ष्मी इंडस्ट्री अम्बेहडा के उद्योगपति एवं समाजसेवी योगराज जोगी एवं सांझा कमेटी की रही।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
दंगल मेले में कमेटी द्वारा आखिरी कुश्ती जीतने वाले विजेता पहलवान को बड़ी माली रवि कुमार रोहतक हरियाणा को 11हजार रुपए एवं छोटी माली गप्पू प्रागपुर कांगड़ा को 51 सौ रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। दंगल मेले में दो तरह से पहुंचे अन्य पहलवानों को भी पगड़ियां देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष योगराज जोगी पूर्व प्रधान रमेश शास्त्री ,स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान अंजू कुमारी ,उप प्रधान सतीश कुमार, बीडीसी अंबेहडा सुषमा कुमारी, बीडीसी चौकीमन्यार अनिता कुमारी,कोऑपरेटिव सोसाइटी यूनियन प्रधान विजय शर्मा, पंचायत कठोह प्रधान नीलम कुमारी ,उप प्रधान जोगिंदर सिंह, सुभाष, रमेश ,मनीष ,तिलक राज, रामपाल ,देशराज एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




