अयोध्या धाम के लिए ऊना से चलाई जाएंगी इतनी रेलगाड़ियां….
शिमला में कोहरे का असर, ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
HNN/ ऊना
जिला ऊना से अयोध्या धाम के लिए 3 रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। रेलवे ने लोगों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक रेल (संख्या 04526) 29 जनवरी को सुबह 6 बजे अयोध्या कैंट के लिए रवाना होगी और 31 जनवरी को वापस आएगी।
इसी प्रकार ट्रेन (संख्या 04534) ऊना हिमाचल से 5 फरवरी को सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर चलेगी और 7 फरवरी को वापस आएगी। इसी प्रकार ट्रेन (संख्या 04318) 7 फरवरी को अम्ब अन्दौरा स्टेशन से दोपहर 3 बजकर 50 मिनट पर अयोध्या कैंट को चलेगी और 9 बजे वापस आएगी।
इन रेलगाड़ियों में ब्रेक फास्ट और लंच यात्रियों को मिलेगा। रेल विभाग के जन सूचना अधिकारी क्षितिज शर्मा ने पुष्टि की कि 3 रेलगाड़ियों के नंबर आ चुके हैं और बुकिंग शुरू हो जाएगी।