अरब सागर में पकड़ा 173 किलो नशीला पदार्थ, 2 लोग गिरफ्तार
भारतीय तटरक्षक ने एटीएस गुजरात के साथ मिलकर अरब सागर में चलाया एंटी नार्को ऑपरेशन
अरब सागर में 173 किलो नशीला पदार्थ पकड़ा गया है। इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने इस मामले में मछली पकड़ने वाली नाव को भी जब्त किया है। अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि 28 अप्रैल को गुजरात आतंकवादी विरोधी दस्ते (एटीएस) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ मिलकर तटरक्षक बल ने अरब सागर में पाकिस्तानी नाव से 86 किलोग्राम ड्रग्स पकड़ी थी।
इस मामले में जहाज पर सवार 14 पाकिस्तानियों को भी गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से अब भारतीय तटरक्षक ने एटीएस गुजरात के साथ मिलकर अरब सागर में एंटी नार्को ऑपरेशन चलाया है।