अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ईटानगर के राजभवन में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल केटी परनायक से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा।
राज्यपाल ने केटी परनायक पेमा खांडू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और मंत्रिपरिषद से नई सरकार के शपथ लेने तक बने रहने का अनुरोध किया है। बता दें अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना भी समाप्त हो गई है।
राज्य की सभी 60 सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है, जिसमें भजापा 46 सीटों पर, एनपीपी 5, एनसीपी 3, पीपीए 2, कांग्रेस एक और निर्दलीय तीन सीटों पर विजयी रहे हैं। नतीजों में भाजपा को बंपर बहुमत मिला है और पार्टी ने 46 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।